पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ में एक शख्स की अनूठी पहल, सावधानी हटी, खीर पूरी बंटी

चंडीगढ़ में एक शख्स की अनूठी पहल, सावधानी हटी, खीर-पूरी बंटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़.जीरकपुर. 6 फरवरी को चंडीगढ़-जीरकपुर फ्लाईओवर पर टशन की रेस में तीन लोगों की जान चली गई थी। दरअसल, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में युवाओं के बीच गाडिय़ों की रेस एक आम बात हो चुकी है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं जीरकपुर के सोनू सेठी। सोनू की अपनी एक एम्बुलेंस भी है, जिस पर उन्होंने लिखवा रखा है कि सावधानी हटी और खीर-पूरी बंटी।
जीरकपुर में एनएच-22 पर होने वाले एक्सीडेंट के कई मरीजों को नि:शुल्क अस्पताल तक पहुंचाने वाले सोनू सेठी ने फ्लाईओवर पर हुए हादसे में भी दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
लड़की के आप्रेशन के लिए दो लाख रुपए इक्कठा कर उसकी मदद की...
रविवार को भी यहां फ्लाईओवर पर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला उसके पास किसी प्रकार की पहचान नहीं थी। जब सोनू सेठी को युवक के बारे में पता चला तो वह अपनी एंबुलेंस लेकर वहां पहुंच गए। उसके बाद युवक को डेराबस्सी के अस्पताल में पहुंचाया। सोमवार को एक लावारिस लाश का अंतिम संस्कार करने में भी सहयोग किया। कुछ समय पहले एक लड़की के आप्रेशन के लिए भी करीब दो लाख रुपए लोगों से इक्कठा कर उसकी मदद की। सोनू सेठी कलाकार गुरुदास मान को अपना आर्दश मानता है।

स्पीड पर रखें नियंत्रण

सोनू सेठी का कहना है कि सड़क हादसों में ओवर स्पीड एक बड़ा कारण र्है इसलिए किसी को भी ओवर स्पीड से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। यहां जीरकपुर में हाईवे पर अधिकतर वाहन ओवर स्पीड चलते हैं। सोनू सेठी लोगों को कई तरह के शेर शायरी से संदेश देते हैं। ताकि लोग किसी मुसीबत में पडऩे से पहले समझ सकें।

आगे की स्लाइड में देखिए कुछ और तस्वीरें...