चंडीगढ़. रात को शादी की रस्मों के शुरू होने से पहले दुल्हन तैयार होने सैलून में गई थी। वहां मेकअप के दौरान वे गहने ही चोरी हो गए, जो उसे रात को शादी में पहनने थे। शादी से पहले गहने चोरी होने से हंगामा मज गया और घरवालों के सामने बड़ी प्रॉब्लम यह खड़ी हो गई कि दुल्हन शादी में क्या पहनेगी।
नेहा शाम को सेक्टर-44 के सैलून में तैयार होने गई थी...
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-38 की नेहा मलिक की मंगलवार रात होटल होमटेल में शादी थी। उनकी शादी ऑस्ट्रेलिया से आए एनआरआई पुनीत शर्मा से होनी थी। बारात पठानकोट से आनी थी। नेहा शाम को सेक्टर-44 के सैलून में तैयार होने गई। इस दौरान उनकी एक दोस्त, कजिन भाई और मां बचनी देवी साथ थे। नेहा के पास एक पर्स था, जिसमें दो लाख रुपए कैश और कुछ गहने थे, जो उसने मेकअप के बाद पहनने थे। नेहा ने जब मां को गहने निकालने के लिए कहा तो पर्स ही नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सैलून के कर्मियों से बात की। नेहा ने तुरंत सैलून कर्मियों को कैमरा दिखाने को कहा। कर्मियों ने कहा कि सैलून का पासवर्ड उनकी मालकिन के पास है, जिनके आने के बाद ही कैमरे चेक करवाए जा सकते हैं।
पुलिस कार्रवाई में तीन घंटे लेट हो गई दुल्हन...
घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिस पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। उसमें सामने आया कि नेहा के साथ एक अन्य दुल्हन बैठी थी। उसने नेहा को बताया था कि वे राजपुरा से स्पेशल तैयार होने यहां आए थे। उस दुल्हन के साथ एक सिख व्यक्ति भी था। उस दुल्हन का मेकअप पहले हो गया, जिसके बाद वे चले गए। जाते समय सिख व्यक्ति ने नेहा का बैग भी उठा लिया।
एफआईआर दर्ज नहीं ...
वहीं पुलिस ने नेहा की शिकायत तो ले ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण देव के मुताबिक पर्स गलती से भी ले जाया जा सकता है। वे पहले मामले को वेरिफाई करेंगे।
आगे की स्लाइड में देखिए सीसीटीवी में कैद वह शख्स जो बैग उठा कर ले गया...