पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ में फिर छाए बदरा, मामूली ठंड बढ़ी

चंडीगढ़ में फिर छाए बदरा, मामूली ठंड बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पिछले एक सप्ताह से चटख धूप के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। हालांकि, सुबह 10 बजे धूप निकल आई।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार जम्मू कश्मीर पर हल्का वेस्टन डिस्टरबेंस के सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहाड़ों के ऊपरी हुए हिमपात के चलते दिनभर सर्द हवाएं चलीं। हालांकि अभी बारिश की संभावना न के बराबर है। उधर, बुधवार दोपहर 12 बजे दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है।