चंडीगढ़। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कई पूर्व खिलाड़ी 1 अप्रैल से पंचकूला में होने वाली क्रिकेट सीरीज में खेलते दिखाई देंगे। सीरीज का आयोजन श्री श्री क्रिकेट एकेडमी पंचकूला की तरफ से आयोजित की जा रही है। सीरीज में 5 वनडे और 3 टी ट्वेंटी मैच खेले जाएंगे।
टीम में भारतीय टीम के चयन के लिए सलेक्शन ट्रायल 15 फरवरी को दून पब्लिक स्कूल सेक्टर-21 पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी अरूण कुमार(9357251876) से संपर्क कर सकते हैं।
ट्रायल में पूर्व भारतीय टेस्ट विकेटकीपर सैयद किरमानी, रेलवे के कोच अरविंद माथुर और एनआईएस के कोच डॉ. तेजपाल प्लेयर्स की सलेक्शन करेंगे। पाकिस्तानी टीम में इमरान फरहत, तौफीक उमर, मोहम्मद सामी, अब्दुल रज्जाक और दानिश कनेरिया जैसे पूर्व टेस्ट और वनडे खेल चुके प्लेयर शामिल हैं।
इसके अलावा आयोजकों की मानें तो मोहम्मद युसुफ और शब्बीर अहमद जैसे दिग्गज नाम भी शामिल हैं। टीम के कोच अता उर रहमान और मैनेजर मोहम्मद रशीद होंगे। यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान के कई पूर्व टेस्ट खिलाड़ी पंचकूला में किसी प्राइवेट टूर्नामेंट में शिरकत करने आएंगे।