चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन के रोट्रेक्ट क्लब ने नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए दिया बचपन को बचाने का संदेश। अपने नाटक में उन्होंने बच्चों के साथ हो रही हिंसा, अब्युजिव लैंग्वेज और बुरे बर्ताव को अपने नाटक का विषय बनाया था।
यौन उत्पीड़न और जाति के आधार पर घुटते बचपन के दर्द को भी सामने लाए। सफेद सूट और लाल दुपट्टों में सजी लड़कियों ने खुद बच्चों के कैरेक्टर में आकर प्रॉब्लम्स का सीन भी क्रिएट किया। इसके बाद रोट्रेक्ट्स ने निकाली जागरुकता रैली। डीसी मोहम्मद शाइन इसमें मुख्य अतिथि रहे जबकि एसडीएम सेंट्रल थे प्रिंस धवन। प्रिंसिपल पुनीत बेदी भी इस मौके पर मौजूद रहीं।