चंडीगढ़। नए के आने पर उसको बधाई, जिम्मेदारियों का अगली पीढ़ी को सौंपना, खुशी नए के आने की भी और खुशी जाने वालों के नई जिंदगी में कदम रखने वालों के लिए भी। ऐसी ही थी सेंट कबीर स्कूल सेक्टर 26 में क्लास 9 और 10 के स्टूडेंट्स की इवेस्टिचर सेरेमनी। कैंडल मार्च के साथ इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।
जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई के लिए दीं शानदार प्रस्तुतियां। गीतों और नाच के माहौल में ही स्कूल के पुराने कैप्टन, वाइस कैप्टन , स्पोर्टस कैप्टन और अन्य फील्ड के कैप्टन ने नए कैप्टन को कैंडल हैंड ओवर किया जिसके साथ पुराने कैप्टन को फेयरवेल भी दिया गया। क्लास 1 और 10 की लड़कियो ने डांस परफोर्मेस दिया और स्कूल सांग गा कर सेरेमनी का समापन किया गया ।