चंडीगढ़: हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे एक्टर-एक्ट्रेस कुणाल खेमू और सोहा अली चंडीगढ़ में हुए एक इवेंट (शेयर द लोड) में पहुंचे। इस दौरान सोहा ने कहा कि चंडीगढ़ आना हमेशा ही
खूबसूरत रहा है, लेकिन इस बार एक खास मकसद एरियल का शेयर द लोड मूमेंट के लिए यहां आए हैं। इसमें पति कुणाल भी मुझे सहयोग कर रहे हैं। दोनों चंडीगढ़ में वॉश द बकेट चैलेंज को लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने इसे एरियल का शेयर योर लोड मूवमेंट के जरिए लॉन्च किया।
इसके साथ ही, देश के पांच शहरों में हुए थर्ड पार्टी सर्वे से मिली रिपोर्ट का जिक्र किया। सोहा इसके बारे में बताते हुए बोलीं, घरेलू कामकाज पर इंडिया के पांच मेन शहरों में सर्वे हुआ। पाया गया कि इसमें दो-तिहाई वर्किंग वुमंस हैं। इनमें 80 परसेंट वर्किंग लेडीज अपनी नौकरानी से घर के काम-काज कराती है, जबकि इन्हीं में 76 परसेंट ऐसी महिलाएं मिली, जिनका कहना था कि कुकिंग के अलावा लॉन्ड्री सबसे आसान चीज है। घर पर इसे करने में जेंट्स मदद कर सकते हैं। अगर वो इस आदत को अपनाते हैं तो बेहतर पति बन सकते हैं।
कुणाल बढ़िया कुक हैं: सोहा
कुणाल कहते हैं, खाने में मुझे कुछ अच्छा लगने पर मां से कहता, तो जवाब आता खुद बना ले। वहीं से कुकिंग शुरू हुई। उसके बाद साफ-सफाई अन्य चीजें। पहले काम करना इतना अच्छा नहीं लगता था। लेकिन जब अकेला रहना पड़ा तो वही चीजें काम आईं। घर को साफ करना, बर्तन धोना, कुकिंग लॉन्ड्री मुझे अच्छा लगता है। मेरे लिए पूरा साल वेलंटाइन ही है। साल में सभी 12 महीने और उसमें मौजूद सभी दिन। दिन के चौबीस घंटे और उससे जुड़ा हर पल वेलंटाइन ही है।
आने वाले प्रोजेक्ट: आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करूं तो दो फिल्में हैं। पहली फिल्म गुड्डू की गन, जो कॉमेडी जॉनर की है। दूसरी टिप्स बैनर की एक्शन फिल्म है, जिसकी शूटिंग शुरू होनी है।
आगे की स्लाइड में देखिए इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें, फोटो अनिल...