चंडीगढ़। गाजर को छील कर कच्चा भी खाया जाता है, चुकंदर नमक-काली मिर्च के साथ ठीक ही लगता है। सेंट जोसेफ में नर्सरी और प्री केजी ने स्टूडेंट्स ने समझा सब्जियों का महत्व। उनके सामने गोभी, टमाटर जैसी सब्जियों को छीला और काटा गया। इसके बाद उन्होंने सैलेड बनाने में मदद की।
इस तरह स्टूडेंट्स को बताया गया सब्जियों के महत्व के बारे में। कच्ची और साफ सब्जियों को रोजाना खाने से सेहत पर होने वाले अच्छे असर समझाए गए। किस सब्जी में कौन सा विटामिन है, किसमें आयरन की मात्रा ज्यादा है, विटामिन ए का आंखों के लिए महत्व तो विटामिन बी का मसल्स पर अच्छा असर बताने में टीचर्स ने सादी भाषा का उपयोग किया। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के लिए प्रेरित किया गया।