पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औरतों के प्रति हिंसा रोकने का दिया संदेश

औरतों के प्रति हिंसा रोकने का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। कमला भसीन के गीत जागो री . . .जागो री . . की धुनों के बाद बजता हुआ ढोल। ढोल की धुन पर पंजाबी बोल के साथ औरतों को सम्मान देने की बात। ये था जागो री चंडीगढ़ और वन बिलियन राइजिंग हैंड का प्रयास। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर पीजीजीसी ११ और पीजीजीसी ४२ की स्टूडेंट्स ने फ्लैश मॉब के जरिए दिया लड़कियों के प्रति हिंसा रोकने का संदेश दिया। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में ज्योति सेठ ने कोआर्डिनेट किया। उन्होंने कहा कि वन बिलियन राइजिंग हैंड दुनिया भर औरतों के प्रति हिंसा रोकने की कोशिश मे हैं। हिंसा सिर्फ विरोध से नहीं रुकेगी, खुद को बदलना होगा। हिंसा सहेंगे नहीं तो होगी कैसे।