पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहाना , स्टूडेंट ने धूप में की गुफ्तगू

चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहाना , स्टूडेंट ने धूप में की गुफ्तगू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। गुरुवार को चटख धूप खिलने के साथ ही शहर के कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट की काफी भीड़ नजर आई। स्टूडेंट जगह-जगह ग्रुप में दोस्तों के साथ बैठकर गुफ्तगू करते नजर आए। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से चटख धूप के बाद बुधवार सुबह बादल छा गए थे, जिससे मौसम फिर से थोड़ा ठंडा हो गया था, लेकिन गुरुवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया।
चंडीगढ़ में मौसम कभी भी करवट ले सकता है...

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार जम्मू-कश्मीर पर हल्का वेस्टन डिस्टरबेंस के सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहाड़ों के ऊपरी हुए हिमपात के चलते दिनभर सर्द हवाएं चलीं। हालांकि, अभी बारिश की संभावना न के बराबर है। उधर, गुरुवार दोपहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में मौसम कभी भी करवट ले सकता है, क्योंकि पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर चंडीगढ़ में सबसे पहले होता है।


आगे की स्लाइड में देखिए शहर के एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में धूप का आनंद लेते स्टूडेंट...Photo, रविन्दर भाटिया