पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ निकाली मैराथन रैली में दिखी स्टूडेंट्स की भीड़

नशे के खिलाफ निकाली मैराथन रैली में दिखी स्टूडेंट्स की भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली. इंडो गलोबल कॉलेजिज पंजाब की ओर से वीरवार को नशे के खिलाफ एक जागरूकता रैली मैराथन के रूप में निकाली गई। इस मौके काफी संख्या में स्टूडेंट्स ने रैली में हिस्सा लेकर पंजाब से नशे के कोढ़ को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
यह जागरूकता रैली सिसवां डैम से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए कॉलेज कैंपस में पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के दौरान स्टूडेंट्स ने अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर पकड़े हुए थे, जिसमें नशे से होने वाले नुकसान के बारे बताया गया था।

जागरूकता मैराथन जिस तरह से गुजरी वहां के सरपंचों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और कहा गया कि गांवों के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए काम किया जाए।
कॉलेजिज के चेयरमेन सुखदेव सिंगला ने कहा कि पंजाब में नशे की भयानक बीमारी पैर पसार रही है, इसे समय पर खत्म किया जाना चाहिए, जिससे युवाओं को इसके गिरफ्त में आने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस बीमारी से बचाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उन्हें खेलों की ओर लगाया जाए, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सके।

आगे की स्लाइड में देखिए इस मैराथन रैली से जुड़ी तस्वीरें...