पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकोलॉजी सोसायटी की ओर से फेस्ट १३ को

साइकोलॉजी सोसायटी की ओर से फेस्ट १३ को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 की साइकोलॉजी सोसायटी मनोरंग की ओर से साइकोलॉजी फेस्ट जेटजिएस्ट 2015 शुक्रवार को कराया जाएगा। सुबह 10.15 से शुरू होने वाले फेस्ट में सिटी के सभी कॉलेजों से स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे।
फेस्ट का थीम साइकोलॉजी ही रहने वाला है। इसमें डिबेट, जस्ट अ मिनट, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, क्विज और स्किट जैसे कंपीटीशन होंगे। दोपहर 12.30 बजे स्किल कंपीटीशन शुरू होंगे। सभी कंपीटीशन में स्टूडेंट्स को साइकोलॉजी से जुड़ी अपनी समझ को पेश करना होगा। ख्यालों और कल्पनाओं को समझने की दुनिया को रंगों और आकार के जरिए जाहिर करना सबके लिए चैलेंज साबित होने वाला है। मनोरंग ने बीते साल भी ऐसा ही कंपीटीशन कराया था।