चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार को शुरू हुई एडवांसेज इन थ्योरिटिकल एंड अप्लाइड स्टैटिक्स पर नेशनल कान्फ्रेंस। डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिक्स की ओर से कराई गई इस कान्फ्रेंस में की नोट स्पीकर रहे प्रो एसपी मुखर्जी।
प्रो मुखर्जी और वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर ने इसका उद्घाटन किया। इस कान्फ्रेंस में स्टैटिक्स में आ रहे बदलाव और इनके महत्व पर चर्चा होनी है। उल्लेखनीय है कि स्टैटिक्स का महत्व दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। मेडिकल, बायोमेडिकल, सोशल साइंसेज में इसके सही उपयोग के बेहतरीन नतीजे सामने आ रहे हैं। इसमें कई स्टेट्स एक्सपर्ट अपने मॉडल पेश करने वाले हैं।