चंडीगढ़। एस डी कालेज में वीरवार को सोशियो इकोनॉमिक इंपैक्ट आफ ग्रीन इक्नोमिक्स एंड सस्टनेबिलिटी डेवलपमेंट टापिक पर नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मे चीफ गेस्ट रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब ,बठिंडा के वाइस चांसलर प्रो. आर के कोहली और गेस्ट आफ ऑनर पंजाब यूनिवर्सिटी से प्रो जसबिंदर सिंह बराड़ थे।
नॉट स्पीकर रहे इंस्टीट्यूट आफ इकोनॉमिक ग्रोथ से प्रो एम एन मूर्ति। उन्होंने एनवायर्नमेंट ग्रोथ वेलविंग की 3 थ्योरीज के बारे में बताया जिसमे से पहली प्रॉब्लम मैनेजमेंट की है, दूसरी इनकम ग्रोथ और तीसरी गरीबों का लिविंग लेवल गिरने की हे। इसके बाद टेक्निकल सेशन में हुई पेपर प्रेजेंटेशन। सेमिनार के चार टेक्निकल सेशन में कई कॉलेजों से आए 55 टीचर्स ने पार्टीसिपेट किया । टेक्निकल सेशन के चेयर प्रो जसबिंदर सिंह बरार और को-चेयर डॉ कंवलजीत कौर थे।