पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेले में लगा अनूठा स्टाल, शाकाहारी रहते हुए लीजिए नॉनवेज का मजा

सूरजकुंड मेले में लगा अनूठा स्टाल, शाकाहारी रहते हुए लीजिए नॉनवेज का मजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ. अगर आप मांसाहारी है और शाकाहारी बनाना चाहते हैं या फिर आप पहले मांसाहारी थे और अब शाकाहारी हो गए हैं या यदि आप कभी भी मांसाहारी नहीं रहें हैं और शाकाहारी रहते हुए मांसाहारी जैसे व्यंजन का स्वाद चखना चाहते हैँ तो इसके लिए आपको 29वें सूरजकुण्ड अंतररार्ष्ट्रीय शिल्प मेले में आना होगा और यहां स्थापित फुड कोर्ट के स्टाल नंबर 12 में पहली बार भारत में प्रस्तुत किए गए वैजले द्वारा सोया उत्पादों को जायका लेना होगा।
रिसर्च का विषय हो सकता है...

उनके इस स्टाल पर खडी डीएवी, फरीदाबाद की हैल्थ एवं वेलनस इंचार्ज हेमा अरोडा ने बताया कि वे इस स्टाल में आई हैं और उन्हें यहां पर सोया से तैयार इन उत्पादों को देखकर आश्चर्य हो रहा है कि इन लेागों ने ये किस प्रकार से मांसाहारी यानि के चिकन व मटन की तरह तैयार किए हैं। यह एक रिसर्च का विषय हो सकता है । उन्होंने बताया कि सोया से तैयार ये सारे उत्पाद काफी स्वादिष्ट और सेहतदायक हैं।
सोया इंडी चाप से लेकर सोया नूडली तक...

वहीं स्टाल संचालक बजाज का कहना है कि इन उत्पादों को तैयार करने के लिए उन्होंने इस पर काफी काम किया है और वे अब इन उत्पादों को अपनी पहुंच के अनुसार पूरे देश में लांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सोया उत्पाद देश में पहले से आ रहे हैं जो खाने में मांसाहारी उत्पादों की तरह लगते हैं और उसी प्रकार का जायका आता है। उनका कहना है कि उनकी स्टाल पर, सोया इंडी चाप, सोया इंडी फिश, सोया इंडी फ्राइच, सोया सीक कबाव, सोया कटलेट, सोया शामी कबाव, सोया लेग पीस, सोया चिका फ्राइच, सोया चिका फिश, सोया चिका डायमण्ड, सोया चिका चाप, सोया बेगेट, सोया सलाद नूडली, सोया स्लाईस, सोया बर्गर टिकी, सोया स्प्रींग रोल, सोया मनचूरियन बाल, सोया पीकल, वेजमूड मसाला और सोया नूडली भी हैं।

उन्होंने सोया नूडली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रोटीन से भरपूर, डाइट्री फाईबर से भरपूर, कैलसीयम का अच्छा स्रोत, मधुमेह रोगियों के लिए उतम आहार, कैलोस्ट्रेाल लेवल कम करने में सहायक, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए उत्तम आहार, मांसाहारी के लिए अच्छा विकल्प, कोरोनरी ह्दय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक, कैंसर को रोकने में सहायक और लैकटोज असहनशील के लिए एक अच्छा स्रोत है।

आगे की स्लाइड में देखिए सूरजकुंड मेले से जुड़ी तस्वीरें...