चंडीगढ़। टैक्सी ऑफ श्योर, उबर और ओला वेब बेस्ड कंपनियों ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़(एसटीए) के पास लाइसेंस के लिए एप्लाई किया है। वेब बेस्ड टैक्सियों को लेकर प्रशासन ने अपनी पॉलिसी भी फाइनल कर दी है।
वेब बेस्ड टैक्सियों पर प्रशासन का रहेगा कंट्रोल......................
-दरअसल केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने वेब बेस्ड टैक्सियों के लिए पॉलिसी तैयार की है जिसको फाइनल अप्रूवल के लिए सीनियर ऑफिसर्स के पास भेज दिया गया है।
-इस पॉलिसी के जरिए वेब बेस्ड टैक्सियां जो चंडीगढ़ में चल रही हैं उन पर प्रशासन का कंट्रोल भी रहेगा जबकि अभी तक इन पर कोई कंट्रोल प्रशासन का नहीं है।
-पॉलिसी के हिसाब से इन कंपनियों को भी एसटीए से लाइसेंस लेना पड़ेगा जिसकी कई शर्तें रखी गई हैं।
-केंद्र सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक पॉलिसी में टैक्सी चलाने वालों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य की गई है इसके अलावा जो कंपनी लाइसेंस के लिए एप्लाई करेगी उसको ग्रिवांस रिड्रेसल ऑफिस भी चंडीगढ़ में बनाना जरूरी रहेगा।