चंडीगढ़। चंडीगढ़ की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपने मकानों का रेंट जमा करवाने के लिए इस्टेट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही इस्टेट ऑफिस को भी अब अपने कलेक्शन ऑफिसर लोगों के घर घर नहीं भेजने पड़ेंगे।
ई संपर्क सेंटरों में होगा जमा रेंट....................
-बल्कि इसी महीने से चंडीगढ़ की सभी कॉलोनियों के मकानों का रेंट ऑनलाइन ही जमा हो जाया करेगा। इसके लिए इस्टेट ऑफिस ने सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है जिसके जरिए घर बैठकर भी लोग रेंट जमा करवा सकते हैं, ई संपर्क सेंटरों में जाकर रेंट जमा करवा सकेंगे।
-इसके लिए इस्टेट ऑफिस ने एक प्राइवेट बैंक से भी टाइअप किया है जो ऑनलाइन पेमेंट रिसीव करेगा।
-चंडीगढ़ में कुल 12 कॉलोनियां हैं जिनमें करीब 13500 ईडब्ल्यूएस मकान हैं। हर महीने एक कॉलोनी में करीब 5 से 6 रेंट कलेक्शन अफसर भेजे जाते थे।
-एक कॉलोनी से हर महीने करीब 2 से 2.50 लाख रुपए तक रेंट इक्ट्ठा होता है।