मोहाली. थाने से 400 मीटर दूरी पर एक मसाज पॉर्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल चारों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। लड़कियों को ऐसे फंसाती थी...
- गैंग की मुखिया सोनिया है। एक युवती उसके साथ काम करती है। सोनिया जरूरतमंद लड़कियों को अपने झांसे में फंसाती थी। मुख्य रूप से कॉलेज जाने वाली लड़कियों को झांसे में लिया जाता था।
- सोनिया ने तीन चार महीने पहले फेज-11 में सैलून शुरू किया था। जहां पर वह सेक्स रैकेट का कारोबार चला रही थी। इससे पहले वह सरकारी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती थी।
- आरोपी WhatsApp और फेसबुक के जरिए ही कारोबार चलाते थे। जैसे ही इनकी किसी से डील होती थी तो उन्हें लड़कियों के फोटो भेजते थे। इसके बाद कारोबार आगे चलता था।
- पूछताछ में पता चला कि यदि कोई शख्स भूले भटके मसाज करवाने पहुंचता था तो उसको काउंटर पर पूछा जाता था कि कौन सी मसाज करवाना चाहते हैं। यदि ग्राहक समझ जाए तो वहीं पर रेट तय हो जाता था। यदि कोई अंजान रह जाए तो मसाज सीट पर उसको युवती ऑफर करती थी।
- एसएचओ जसविंदर सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद पुलिस ने सादे कपडों में सैलून घेर लिया था। क्योंकि भागने के लिए एक पिछला दरवाजा भी था। जहां से आरोपी महिलाओं ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...