चंडीगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र पंजाब की जनता के साथ एग्रीमेंट होगा। जिसे आप पंजाब में सरकार बनने के बाद लागू करेगी। घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए आप दस मुद्दों को लेकर पंजाब के विभिन्न हल्कों में जाकर जनता की राय से घोषणा पत्र का ब्लू प्रिंट तैयार करेगी।
जनता की राय से बनेगा घोषणा पत्र.......................
-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप 15 मार्च से 15 अगस्त तक पंजाब के विभिन्न हल्कों में जनता के बीच जाकर दस मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा करेगी।
-जिनमें मुख्यत: किसानों, युवाओं, व्यापारी वर्ग और हर तबके से यह राय लेगी कि पंजाब कैसा होना चाहिए।
-उन्होंने कहा कि 150 दिनों तक चलने वाली इस मुहिम के बाद तैयार किया जाने वाला घोषणा पत्र का ब्लू प्रिंट भाजपा और अकाली दल के घोषणा पत्र की तरह कोई जुमला नहीं होगा।
-यह जनता के साथ एक करार होगा जिसे आप सत्ता में आने के बाद अमल में लाया जाएगा।