मोगा(पंजाब). बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिता शक्ति सागर सूद के अंतिम संस्कार से पहले काफी भावुक नजर आए। पिता के पार्थिव शरीर को मोगा में उनके घर पर लाया गया तो वे उनके सिर पर हाथ रख बहुत रोए और उनके आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। प्रभु देवा आए अंतिम संस्कार में...
सोनू के पिता का निधन रविवार रात को हार्ट अटैक की वजह से हो गया था। मंगलवार को मोगा में गुरुद्वारा अकालसर के पास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर प्रभु देवा, पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत गुगी और एक्टर नवराज हंस भी पहुंचे। एक्टर सोनू सूद की बड़ी बहन मोनिका शर्मा और बहनोई राजेश शर्मा यूएसए में रहते हैं। इसलिए उनके मोगा पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार हुआ।
चलाते थे कपड़े की दुकान...
सोनू रविवार को मोगा में अपने घर ही थे और पिता शक्ति सागर सूद व परिजनों के साथ टीवी पर अवार्ड शो देख रहे थे। लेकिन तभी पिता के सीने में दर्द हुआ और तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनू के पिता मोगा के मेन बाजार में बांबे क्लाथ हाउस नाम से कपड़े की दुकान चलाते थे और वे शहर के जाने-माने कपड़ा व्यापारी थे।
फोटो शिवकोड़ा मोगा
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...