चंडीगढ़. मंगलवार को हरियाणा सीएम निवास पर जाट प्रतिनिधियों की हुई मीटिंग के बाद जाट आरक्षण आंदोलन 31 मार्च तक स्थगित करने का फैसला लिया है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाने का आश्वासन दिया और अब कमेटी रिपोर्ट देगी।
सीएम ने 31 मार्च तक जाट प्रतिनिधियों को रिपोर्ट सौंपे जाने का भरोसा दिया। वहीं, नरवाना में चल रहा जाटों का आमरण अनशन बुधवार को सुभाष बराला खत्म करवाएंगे। हालांकि, जाट प्रतिनिधियों ने बुधवार को नरवाना में महापंचायत बुलाई है, जहां तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति।
मंगलवार को आदर्श जाट महासभा के लोगों ने सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जो सीएम से बातचीत के बाद वापस ले ली।
अब जाट आरक्षण की वैधानिकता और क़ानूनी मुद्दों पर 31 मार्च तक समिति अपनी रिपोर्ट देगी।