पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किलर मिलर होंगे किंग्स इलेवन पंजाब की कमान

किलर मिलर होंगे किंग्स इलेवन पंजाब की कमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आईपीएल के सीजन-9 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नया सरदार चुना है। वे ही आने वाले सीजन में किंग्स की कमान संभालेंगे। ये दक्षिण अफ्रीकी विस्फोटक बल्लेबाज सीजन-4 से टीम के साथ हैं और वे पहली बार इस जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतरेंगे। मिलर ने अपनी नई जिम्मेदारी के बाद कहा कि मैं काफी खुश हूं कि टीम ने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे गर्व का अहसास हो रहा है। मैं इस फैसले और जिम्मेदारी के लिए किंग्स फ्रेंचाइजी, प्रमोटर्स, मैनेजमेंट के साथ साथ अपने साथियों का शुक्रिया करता हूं।
उन्होंने कहा कि किंग्स एक शानदार टीम है और टीम से मैंने काफी कुछ सीखा है। एक संपूर्ण टीम की कमान संभालने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। वहीं टीम के कोच संजय बांगड़ ने कहा कि मिलर एक बड़े खिलाड़ी हैं और उनके जैसा कप्तान टीम में जरूर जोश भरेगा। डेविड एक बड़े खिलाड़ी के रूप में सभी के सामने आए हैं। मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि वे टीम को नई सफलताएं दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने हाल ही में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को टीम के साथ मेंटर के तौर पर जोड़ा था।
खबरें और भी हैं...