चंडीगढ़। पंजाबी पुत्तर ने एक बार फिर से टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में स्थान दिला दिया है। अनमोलप्रीत सिंह ने बांग्लादेश में उस समय 72 रन की पारी खेली जब टीम खतरे में थी।
श्रीलंका को 97 रन से हराया.....................
-उनके शॉट्स के दम पर भारतीय टीम ने यहां श्रीलंका को 97 रन से हराकर खिताब की ओर कदम बढ़ा लिया है। भारत का अब खिताब के लिए सामना बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के विजेता खिलाड़ी के साथ होगा।
-अनमोलप्रीत से पहले भी पंजाबी खिलाड़ी भारत को इस खिताब के करीब ला चुके हैं ओर अब अनमोल ने भी इस प्रथा को बरकरार रखा।
-अनमोल प्रीत ने यहां पर उस समय बल्लेबाजी करनी शुरू की जब भारत के दो विकेट महज 27 रन पर गिर गए थे। टीम खतरे में थी ओर पिच पर पहुंचे अनमोल।
-उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज सरफाराज खान के साथ भारतीय पारी को बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।
-इसके बाद सरफराज लौट गए लेकिन अनमोल के बल्ले से निकलने वाले शॉट्स जारी रहे। उनका विकेट 193 रन के स्कोर पर गिरा। तब तक वे अपना काम कर चुके थे।
-उन्होंने यहां पर 122 मिनट बल्लेबाजी की और 92 गेंदों के सहारे 72 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा।