पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजेंट कनेक्शन खत्म करने आरएलए ऑफिस में हर रोज चैकिंग

एजेंट कनेक्शन खत्म करने आरएलए ऑफिस में हर रोज चैकिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिग अथॉरिटी(आरएलए) के सेक्टर-17 ऑफिस, सेक्टर-42 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रांचों में हर रोज इंस्पेक्शन होगी।

इसको लेकर सीनियर ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो वर्किंग टाइम के दौरान किसी भी टाइम जाकर ऑफिस में चैकिंग कर सकते हैं। दरअसल बाहर के कुछ लोगों द्वारा दोबारा आरसी और लाइसेंस बनाने के साथ साथ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(एचएसआरपी) एचएसआरपी लगाने को लेकर भी गड़बड़ी की जा रही थी जिसकी शिकायतें रेगुलर की जा रही थी इसके चलते ही ये फैसला किया गया है। ऑफिस में आरएलओ व बाकी स्टाफ को कहा गया है कि वे रेगुलर चैक रखें कि कोई बाहर का व्यक्ति आरएलए की वर्किंग में दखलअंदाजी न कर रहा हो।
खबरें और भी हैं...