पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ की नेटबॉल टीम को मिला तीसरा स्थान

चंडीगढ़ की नेटबॉल टीम को मिला तीसरा स्थान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। 21वीं सब-जूनियर नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। सोनीपत में हुए तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में चंडीगढ़ ने कर्नाटक को रोमांचक मुकाबले में 20-18 से हरा दिया। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा लेकिन अंत में जीत चंडीगढ़ के ही नाम रही। वहीं इसमें विजेता मेजबान हरियाणा की टीम रही। हरियाणा ने पंजाब को 21-16 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
सेमीफाइनल में चंडीगढ़ को पंजाब के ही हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चंडीगढ़ को पंजाब ने यहां पर 20-13 से शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने कर्नाटक को शिकस्त दी थी। इससे चंडीगढ़ ने सभी को अपने गेम से प्रभावित किया था। क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 19-13 से हराकर बाहर किया था जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने राजस्थान को 21-14 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। इससे पहले पूल-ए में चंडीगढ़ की नेटबॉल टीम ने मध्यप्रदेश को 22-14 से हराया था।
खबरें और भी हैं...