चंडीगढ़। फ्रेंच ओपन क्वालिफाइंग चैंपियनशिप के बॉयज कैटेगरी में चंडीगढ़ के परमवीर बाजवा ने टॉप सीड खिलाड़ी को हराकर सभी को चौंका दिया। परमवीर ने दिल्ली में खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में देश के चौथे नंबर के खिलाड़ी असम के परीक्षित सोमानी को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर बाहर कर दिया। परमवीर ने यहां पहले मिनट से ही आक्रामक गेम खेला और किसी को कोई मौका नहीं दिया। परम ने इस जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
बॉयज में इसके अलावा कर्नाटक के आदि कल्यानपुर ने, दिल्ली के एलेक्स सालंकी ने, बंगाल के सनिल जगतियानी ने, हरियाणा के श्रेय गुप्ता और कर्नाटक के रिषी रेड्डी ने अगले दौर में स्थान बनाया। वहीं लड़कियों में हरियाणा की स्मृति सिंह की चुनौती दूसरे क्वालिफाइंग राउंड में समाप्त हो गया। उन्हें तमिलनाडु की अभीनिक्का ने 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक गेम खेला और स्मृति काे कोई मौका नहीं दिया। वहीं इसके अलावा आंध्रप्रदेश की हुमेरा शाइक, ललिता देवाराकोंडा, महाराष्ट्र की रिषिका रविंद्रन, दिल्ली की सभ्यता निहालानी और गुजरात की आकांक्षा भान ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।