चंडीगढ़। अंडर 15 नॉर्थ जोन यूथ लीग में मिनर्वा एफसी की टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है उन्होंने यहां अपने पहले मुकाबले में बाइचुंग बुटिया फुटबॉल स्कूल को 4-0 से हरा दिया। मिनरवा की टीम ने पहला मैच गाल रहित ड्रॉ खेला था जबकि बाइचुंग बुटिया स्कूल अपने पहले मैच में जीत दर्ज की चुकी थी। मिनरवा की टीम पहली जीत को बेताब थी और जो उन्होंने फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 में हासिल कर ही ली। उन्होंने बीबीएफएस को कोई मौका नहीं दिया। और पहले हाफ में ही अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए थे।
क्लब ने अपने ही अंदाज में शुरुआत की और मैच के पहले हाफ में काफी अटैक किए। हालांकि उन्हें इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में टीम के शुभम सारंगी ने पहला गोल दागा। इसके बाद 63वें मिनट में मनवीर ने इस लीड को दोगुणा कर दिया। मैच के 77वें मिनट में मनवीर ने एक शानदार पास पर गोल दागा। ये पास उन्हें अमरजीत ने दी जिसे उन्होंने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। शुभम के हैडर के जरिए टीम ने स्कोर 4-0 किया और शानदार जीत दर्ज कर ली।