पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमेडियन गुरप्रीत घुग्गी को आप में शामिल करने का आज होगा ऐलान

कमेडियन गुरप्रीत घुग्गी को आप में शामिल करने का आज होगा ऐलान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में उनके क्लासमेट रहे भगवंत मान ने घुग्गी को झाड़ू थमाई। इस दौरान पार्टी नेता संजय सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। हर पार्टी में नए चेहरों के आने का सिलसिला जारी है। आप में शामिल होकर क्या बोले घुग्गी...
- घुग्गी ने कहा- "आज से पंजाब में क्रांति की नई शुरुआत होगी।"
- "अब नया पंजाब बनाना है। आज के पंजाब की हालत देखकर तो मुझे शर्म आती है।"
- "कॉमेडी में भगवंत मान क्रांति लेकर आए। 25 साल बाद वही क्रांति वापस आ रही है। मैं भगवंत मान को 25 साल पहले से जानता हूं।"
भगवंत ने क्या कहा?
- "मैंने घुग्घी के साथ काम किया है। अब हमारे पास एक ऐसा चेहरा आ गया है, जिसकी पार्टी को जरूरत थी।"
- "घुग्गी ने हमारा दायरा बढ़ाया है। उनका काम पार्टी को काफी आगे ले जाएगा।"
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
(फोटो जसविंदर सिंह)
खबरें और भी हैं...