चंडीगढ़। अगर आपने वीरवार या शुक्रवार को रेगुलर लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए जाना तय किया है तो इसको आपको कैंसिल करना पड़ेगा।
ये है कारण...................
-इसका कारण ये कि इन दोनों दिन जहां पर लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है उसको बंद रखा जा रहा है। सेक्टर-23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है और सिर्फ यहीं पर ये टेस्ट लेने के लिए ड्राइविंग ट्रैक बनाए गए हैं।
-लेकिन इस पार्क को 11 और 12 फरवरी को पुलिस रोड सेफ्टी सेलिब्रेशन के चलते बंद रखा जा रहा है।
-इसके चलते लोगों को प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पार्क में न आएं क्योंकि इन दोनों दिन पार्क में ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिए जाएंगे। हर रोज यहां करीब 250 लोग ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए पहुंचते हैं।