पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये हैं जर्मनी की विवियाना, पूरी बॉडी पर लगवाया काला रंग, देखते रहे लोग

ये हैं जर्मनी की विवियाना, पूरी बॉडी पर लगवाया काला रंग, देखते रहे लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। नेगेटिविटी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। चंडीगढ़ में भी जर्मनी से आई एक लड़की ने ऐसा ही किया। इसने पहले अपनी पूरी बॉडी को काले रंग में पेंट किया और उसके बाद उसे हटा दिया, ये कहकर कि हट गई नेगेटिविटी। महिलाओं को एक जिस्म मानकर हवस से देखने वालों के खिलाफ उसने ये किया।
लोगों से भी कहा सोच की कालिख पोछ डालो...
गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में जर्मनी की विवियाना डरुगा ने एक अलग ही अंदाज में नेगेटिविटी दूर करने का संदेश दिया। वह धीरे से कैंपस में आई। लोगों की रुचि पहले उन्हें देखने में हुई, लेकिन फिर विवियाना टैरो कार्ड का एक घेरा बनाकर उसके बीच खड़ी हो गई। फिर म्यूजिक पर नाचने लगी। उसके बाद काला रंग लगवाया। काला रंग लगवाने के बाद वह सबके सामने आई और बोलीं कि आप जो यह काला रंग देख रहे हैं यह नेगेटिविटी है। इसे आकर मेरे शरीर से पोंछ दीजिए और महसूस कीजिए कि आपने नेगेटिविटी को दूर भगा दिया है।
- उन्होंने उनको देख रही भीड़ में से कुछ लोगों को एक-एक कर टैरो कार्ड दिया और उसमें दिखाए गए हिस्से को साफ करने कहा। किसी ने गर्दन साफ की तो किसी ने उनका हाथ साफ किया। वह बीच-बीच में कहती रहीं सोच की कालिख को पोछ डालो...

यह एक्ट महिलाओं को हवस से देखने वालों के खिलाफ है...
धीरे-धीरे विवियाना का काला पेंट पूरी तरह से साफ हो गया। विवियाना का मकसद इस काले रंग के जरिए लोगों की काली और बुरी सोच को मिटाना था। विवियाना यह एक्ट कई सालों से विदेशों में कर रही है। उनके अनुसार, यह एक्ट महिलाओं को हवस से देखने वालों के खिलाफ है। इस एक्ट को देखकर कुछ पल के लिए तो लोग हैरान हुए, लेकिन वहां से लौटते वक्त वे इसके संदेश को महसूस कर रहे थे।
फोटो जसविंदर सिंह

आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
खबरें और भी हैं...