चंडीगढ़। नए साल पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के हजारों अलॉटियों के लिए बड़ी राहत बोर्ड ने दी है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में रहने वाले अलॉटियों ने जो पहले एडिशनल कंस्ट्रक्शन या वायलेशन कर ली है उसको लेकर अब बोर्ड की तरफ से कोई नोटिस इनको नहीं भेजा जाएगा।
गवर्नमेंट लैंड पर एन्क्रोचमेंट पर दिया जाएगा नोटिस................
-इस बारे में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की तरफ से अपने स्टाफ को भी हिदायतें दे दी है। हालांकि बोर्ड ने ये साफ कहा है कि अगर कोई भी अलॉटी गवर्नमेंट लैंड पर अगर एन्क्रोचमेंट करता है तो उसको नोटिस भेजे जाएंगे और कार्रवाई भी उन पर बोर्ड करेगा।
-ये उन हजारों अलॉटियों के लिए राहत है जिन्होंने वायलेशन की हुई है लेकिन उनको अभी तक नोटिस नहीं भेजे गए थे। हालांकि बोर्ड की तरफ से उन अलॉटियों को कोई राहत नहीं दी गई है जिनके नोटिस पहले से ही चल रहे हैं।
ये होगा फायदा:- जिन अलॉटियों ने जरूरत मुताबिक बदलाव अपने फ्लैट्स में किए हुए हैं जैसे कोई दीवार बना दी है, किसी ने सीढिय़ां निकाल ली हैं उनको शो कॉज या कैंसिलेशन के नोटिस नहीं भेजे जाएंगे।