चंडीगढ़। सिटी रेलवे स्टेशन पर कालेज जा रही छात्रा का ट्रेन से उतरते हुए दायां पैर कट गया। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन से उतरते समय डीएवी कॉलेज की छात्रा ट्रेन के नीचे आ गई। छात्रा का नाम रिया बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस छात्रा को अस्पताल लेकर जा रही है।