तरनतारन के सरहदी इलाकों में होनी है शूटिंग
चंडीगढ़। पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय सरबजीत सिंह पर बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन अमृतसर पहुंच गई हैं। उनके साथ फिल्म युनिट के अन्य सदस्य भी हैं।
शूटिंग बुधवार से अमृतसर व तरनतारन के सरहदी इलाकों में होनी है। चर्चा है कि बहू के साथ जया बच्चन तथा उनकी मां भी आई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ७० फीसदी शूटिंग मुंबई में ही हो चुकी है। ३० फीसदी गांव भिखीविंड के अलावा गांव डल तथा दलेरी में होगी।