चंडीगढ़। अबोहर में 12 दिसंबर को डोडा फार्म हाऊस में दो दलित युवकों के हाथ-पैर काटने के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
मामले की निष्पक्ष जांच नहीं....
-याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़ित परिवारों की तरफ से याचिका में कहा गया कि आरोपी शिव लाल डोडा को सरकार का समर्थन हासिल है।
-ऐसे में पंजाब पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए।
-डोडा के फार्म हाउस पर ही दो दलित युवकों के हाथ पैर काटने का मामला सामने आया था। दलित युवक भीम टांक के हाथ और पैर तथा गुरजंट सिंह के हाथ काट दिए गए थे।
-इस मामले में शिव डोडा और उनके करीबियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। डोडा ने जिला अदालत और हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर किया था।