को ऑपरेटिव सोसाइटियों में मकानों की ट्रांसफर को दी प्रशासन ने हरी झंडी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने बुधवार को को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटियों में मकानों के ट्रांसफर को प्रशासन ने फाइनल अप्रूवल दे दी है। इस उन सैंकड़ों परिवारों को फायदा मिलेगा जो पिछले काफी टाइम से अपने मकानों को ट्रांसफर नहीं कर पाए थे। प्रशासन के इस फैसले से हाउसिंग सोसाइटियों के मकानों की सेल परचेज का काम शुरु होगा साथ ही इससे प्रशासन को रेवन्यू मिलेगा। प्रशासन ने इसके लिए फीस भी तय कर दी है। इसके लिए तीन कैटेगरी बनाई गई है जिसमें ए कैटेगरी के लिए १ लाख रुपए, बी कैटेगरी के लिए ५० हजार रुपए और सी कैटेगरी के लिए ३० हजार रुपए की ट्रांसफर फीस भी तय की गई है। एक बार फ्लैट के ट्रांसफर होने के बाद जो दूसरा व्यक्ति इस मकान को लेगा वो सोसाइटी का रेगुलर मेंबर होगा।