पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन फाइनल में

चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन फाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। जीसीए कप में चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है। सीसीए ने यहां पर चंडीगढ़ एकेडमी को 6 विकेट से हरा दिया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का निर्णय सही नहीं रहा और वे महज 161 रन के कुल योग पर सिमट गए। टीम की ओर जानम ने 32 रन की पारी खेली जबकि वैभव ने 24 रन का योगदान दिया।
सीसीए की अोर से अर्जुन ने 66 रन देकर पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि युवराज और मनदीप ने दो दो बल्लेबाजों को चलता किया। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सीसीए की टीम ने 31.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सत्यम ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली जबकि मनदीप ने 44 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ एकेडमी के शाहबाज ने दो विकेट चटकाए। अब चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन का फाइनल में खिताब के लिए सामना हिमाचल इलेवन की टीम के साथ होगा।
खबरें और भी हैं...