चंडीगढ़। शहर में अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-पहली घटना ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर 26 के एंट्री गेट की है जब एक महीन्द्रा पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद साइकिल सवार को इलाज के लिए पीजीआई लेकर जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
-मामले में बापूधाम चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर महिंद्रा पिकअप को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान कांसल के रहने वाले 58 साल के प्रेम गौतम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय वह अपने ऑफिस के लिए जा रहे थे।
-बताया गया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में नौकरी करते हैं। इसी दौरान महिंद्रा पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
-दूसरे हादसा फर्नीचर मार्केट का है जब कार की टक्कर से एक्टिवा सवार लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर 38 के रहने वाले भवेश के रूप में हुई है।
-पुलिस के मुताबिक घटना के समय दिल्ली नंबर की एक कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद कार मौके से फरार हो गई जबकि भवेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-जहां पर उसकी मौत हो गई. मौत होने के बाद भवेश के पिता सुदेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।