चंडीगढ़। लैंड रिसोर्सेज मिनिस्टरी ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ में मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में अलग अलग 12 राज्यों के डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया।
लैंड संबधी रिकॉर्ड की डिजिटाइलजेशन...
-रिजनल रिव्यू सैशन मीटिंग के दौरान डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेज मिनिस्टरी ऑफ रूरल डेवलपमेंट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से करवाया गया। इस दौरान चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व अन्य साथ लगते राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
-सेक्टर-11 स्थित होटल माउंटव्यू में की गई मीटिंग में चंडीगढ़ की तरफ से डिप्टी कमिश्नर व अन्य अफसर मौजूद रहे।
-मीटिंग में लैंड रिसोर्सेज मिनिस्टरी ऑफ रूरल डेवलपमेंट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया कि राज्य और यूटी चंडीगढ़ अपने अपने लैंड संबधी रिकॉर्ड अपडेट रखें क्योंकि इनकी डिजिटाइलजेशन का काम शुरु किया जाना है।