पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्ल्स में में हुमेरा सेमीफाइनल में, परमवीर बाजवा बाहर

गर्ल्स में में हुमेरा सेमीफाइनल में, परमवीर बाजवा बाहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के टेनिस स्टार परमवीर बाजवा की चुनौती दूसरे दौर से आगे नहीं जा सकी। वही लड़कियों में हुमेरा ने सात्विका को हराकर बाहर कर दिया। हुमेरा ने इस जीत के साथ अब सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। हुमेरा ने ने यहां कड़े संघर्ष के बाद 6-4, 1-6, 7-5 से जीत दर्ज की। हुमेरा ने पहले सेट में 6-4 से जीत दर्ज की वहीं दूसरे सेट में सात्विका ने दूसरा सेट 1-6 से जीतकर मैच में वापसी कर ली। हुमेरा ने इसके बाद तीसरा 7-5 से जीतकर मैच में वापसी कर ली। वहीं तमिलनाडु की रिषिका ने ललिता को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
वहीं सेकंड सीड महक जैन ने पी.अभीनिका को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। चंडीगढ़ के परमवीर बाजवा को आदिल कल्याणपुर ने हराकर बाहर कर दिया। परमवीर ने पहला सेट एकतरफा अंदाज में 0-6 से जीता जरूर लेकिन इसके बाद आदिल ने दूसरे सेट में 6-4 से और तीसरे सेट में 7-5 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
खबरें और भी हैं...