पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 35 के रेस्टोरेंट्स में वायलेशन और होर्डिंग्स हटाने के लिए सुबह ही ड्राइ‌व

सेक्टर-35 के रेस्टोरेंट्स में वायलेशन और होर्डिंग्स हटाने के लिए सुबह ही ड्राइ‌व

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. इस्टेट ऑफिस और डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की तरफ से वीरवार सुबह ही सेक्टर-35 के रेस्टोरेंट्स व होटल्स वाली मार्केट में ड्राइव चलाई। सुबह करीब 9 बजे ही डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर यहां पर इस्टेट ऑफिस के इन्फोर्समेंट विंग के कर्मचारी पहुंच गए। यहां पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के साथ ही ऊपर की मंजिलों में चल रहे इंस्टीट्यूट्स में लगे होर्डिंग्स को भी हटाया गया।

इस बारे में इस्टेट ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि चंडीगढ़ की सभी मार्केट्स में होर्डिंग्स एक ही साइज और एक रंग के लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं जिसके बावजूद अभी तक होर्डिंग्स खुद शोरूम मालिकों की तरफ से नहीं हटाए गए हैं साथ ही यहां वायलेशन के भी मामले थे जिसको लेकर ड्राइव चलाई गई।
खबरें और भी हैं...