चंडीगढ़. पंजाब कई इलाकों में ठंड का कहर जारी है। वहीं, चंडीगढ़ में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों में हो रही ताजा बर्फवारी के कारण चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, बुधवार को अच्छी धूप खिली हुई थी, जिसका स्टूडेंट्स ने पूरा आनंद लिया।
कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड और टेक-आफ करने में हो रही परेशानी...
लुधियाना-पटियाला में रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे पंजाब में कोहरा छाया हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित है। अमृतसर में पिछले एक हफ्ते के साफ मौसम के बाद अचानक आए बदलाव के चलते रात को पड़े घने कोहरे के कारण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड और टेक-आफ होने वाली फ्लाइट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार आधी रात के बाद पड़े कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी पुअर हो गई। सर्दियों के दिनों में जब भी कोहरा पड़ता है विजिबिलिटी होने के कारण फ्लाइट्स को सुरक्षित लैंड करवाना मुमकिन नहीं हो पाता। ऐसे में फ्लाइट अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचती है। कई बार फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट भी करना पड़ता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... फोटो अश्विनी राणा