पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ . हरियाणा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए वीरवार को रोहतक में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने बस अड्डा प्रांगण में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों की ओर से जीएम रोडवेज के माध्यम से सरकार को मांग पत्र भी भिजवाया गया। सर्व कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव धर्मवीर हुड्डा ने बताया कि सन 2012 में सरकार ने कर्मशाला में बोर्ड के माध्यम से 636 लोगों की भर्ती निकाली थी।


इस दौरान सैकड़ों लोगों ने ड्राफ्ट के जरिए राशि जमा करवाकर आवेदन किया। लेकिन बाद में सरकार ने इन पदों पर डीसी रेट या आउट सोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करने के आदेश कर दिए। रोडवेज यूनियन ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग का लंबे समय से विरोध कर रही है।


खबरें और भी हैं...