चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के सेक्टर-16 स्टेडियम में पाकिस्तान की गुरुवार को कोई दलील नहीं चल सकी। आखिरकार उन्हें अपील करनी पड़ी वो भी भारतीय अंपायरों के आगे। उन्होंने अपील किसी कोर्ट में नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान में की।
फ्रेंडशिप सीरीज का नाम दिया ...
दरअसल, पाकिस्तान के 45 लॉयर्स इस समय भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने यहां पर भारतीय वकीलों के साथ दो मैच खेले। दोनों के बीच इस सीरीज को फ्रेंडशिप सीरीज का नाम दिया गया है।
पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के इंटरनेशनल क्रिकेट कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन संदीप मौदगिल ने कहा कि पाकिस्तान की दो टीमों ने दो मैच खेले। इन टीमों का चयन नेशनल सिलेक्टर इमरान नाजिर और इजाज अहमद ने किया है। उन्होंने कहा कि पहले मैच में भारत और पाकिस्तान की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और ये दोनों मैच टी-20 फॉर्मेट में हुए। जस्टिस आरके जैन और जस्टिस जसवंत सिंह यहां पहले मैच की शुरुआत की।
वहीं, दूसरे मुकाबले का आगाज फ्लड लाइट्स में हुआ। इस मैच में जस्टिस टीपीएस मान और जस्टिस अमित रावल मुख्यअतिथि होंगे। दोनों मैचों के बाद जस्टिस राजीव भल्ला विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। पाकिस्तान की कमान मियान अली बशीर के हाथों में होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...फोटो विजय कुमार