पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शूटिंग के दौरान असल में प्रेगनेंट थी सेट में पति भी होते थे शामिल

शूटिंग के दौरान असल में प्रेगनेंट थी सेट में पति भी होते थे शामिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा पहली बार किसी मैराथन में दोड़ेंगी। यह मैराथन शनिवार को रॉक गार्डन में सुबह 6 बजे से शुरू होगी। नीरू इसी मैराथन की प्रॉमोशन के लिए शहर में थी। जहां उनसे बातचीत हुई, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस...
शूटिंग के दौरान कितनी ही बार होता रहा दर्द ...
मैं उस समय प्रेग्नेंट थी, जिस समय मेरे पास फिल्म 'चन्नो' की स्क्रिप्ट आई। उस फिल्म में मैंने जो किरदार अदा करना था वह एक प्रेग्नेंट लेडी का था, मुझे वह किरदार बेहद पसंद आया। मैंने अपने पति से पूछा कि क्या मैं इस हालत में शूटिंग कर सकती हूं? उन्होंने मुझे समझा और हां कह दी।
शूटिंग जब शुरू हुई तो मुझे आठवां महीना शुरू हुआ था, शूटिंग के दौरान कितनी ही बार दर्द होता रहा। जिसकी वजह से कई बार बीच में ही शूटिंग भी रोकनी पड़ी, लेकिन इसे मेरा पागलपन कहो या किरदार के प्रति प्यार, मैंने उस रोल को पूरा करके ही दम लिया।
फिल्म की शूटिंग पिछले साल अगस्त में पूरी हुई और एक हफ्ते बाद ही मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। उसका नाम है अनाया। अब वह सात महीने की है और मैं पूरी तरह से उसकी देखभाल कर रही हूं।’ नीरू बाजवा ने जब अपनी असल जिंदगी के इस किस्से को सुनाया तो पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन वे बोलीं ये सच है।
- ‘नीरू बोलीं कि आजकल मैं पूरी तरह से कैनेडा में ही सेटल हूं। अपने पति के साथ अभी खुद के प्रोडक्शन हाउस को सेटल करने में लगी हूं।
- मैं 15 सालों से इस फिल्म इंडस्ट्री में हूं, बुरा लगता है कि यह अभी तक सिर्फ पुरुष प्रधान इंडस्ट्री तक ही सीमित है।

फोटो - जसविंदर सिंह

आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
खबरें और भी हैं...