चंडीगढ़। चंडीगढ़ बिग चंडीगढ़ मैराथन-सीजन 4 के लिए पूरी तरह से तैयार है जो की ऐग्ज़ोटिक ग्रुप के एग्ज़ोटिक ग्रांडेयोर प्रोजेक्ट और 92.7 बिग एफएम द्वारा मिलके 13 मार्च 2016 को आयोजित करवाई जा रही है। यह मैराथन चंडीगढ़ के सम्मानित नागरिकों के लिए यह संदेश फैलाने के लिए आयोजित की गई है कि मैं अपने शहर को एक स्मार्ट सिटी बनाउंगा। एग्ज़ोटिक ग्रांडेयोर और बिग एफएम को विश्वास है की बिग चंडीगढ़ मैराथन-सीजन 4 ट्राई-सिटी के सभी नागरिकों के लिए अपने शहर के प्रति स्मार्ट सिटी कदम को सहयोग देने और अपने प्यार को दिखाने का अनूठा अवसर साबित होगा।
मैराथन को इस वर्ष दो भागों में बांटा गया है, एक पेशेवर धावकों के लिए जो की 21 किलोमीटर हाफ मैराथन होगी (जिसमें 18 से 50+ वर्ष तक के पुरुष और महिलाएं भाग ले सकेंगी ) और दूसरी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन दौड़ होगी जिसमें बच्चे, छात्र और शहरवासी भाग ले सकते हैं। इस 5 किलोमीटर का प्रत्येक किलोमीटर किसी विशेष मनोरथ के लिए होगा और इन विचारों को समर्पित होगा: स्मार्ट ट्रेफिक वाली स्मार्ट सिटी, भिखारियों मुक्त स्मार्ट सिटी, प्रदूषण मुक्त स्मार्ट सिटी, चंडीगढ़ को सबसे ज्यादा आधुनिक, शांत, विकसित और बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्मार्ट ई सिटी और स्मार्ट सिटी जिसमें सबको समानता का अधिकार मिले। 13 मार्च 2016 को रॉक गार्डन से शुरू होने वाली इस मैराथन में 5 किलोमीटर की ड्रीम रन सुबह 8 बजे शुरू होगा जबकि 21 किलोमीटर की मैराथन सुबह 6 बजे शुरू होगी।
इस मौके पर यह जानकारी भी दी गई की मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अब खोल दी गई हैं और आयोजकों को ट्राई-सिटी के नागरिकों से इस मैराथन के लिए भारी उत्साह और सहयोग देखने को मिल रहा है। मैराथन में दिलचस्पी लेने वाले व्यक्ति 180030101927 पर मिस्ड कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. हाफ मैराथन और रन फॉर फन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए और 100 रुपए होगी. इस वर्ष मैराथन के लिए हिस्सेदारों से ली गई फीस को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीन शहर को सुंदर बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन / ऐन जी ओ को दान किया जाएगा। इसके अलावा आयोजकों ने " बिग चंडीगढ़ मैराथन-सीजन 4" के अधीन 21 किलोमीटर हाफ मैराथन की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के लिए 2.5 लाख रुपए की इनाम राशि की भी घोषणा की है ।
·18-50 (पुरुष): पहला इनाम: 50,000; दूसरा इनाम 30,000; तीसरा इनाम 20,000 रुपए।
· 18-50 (महिला): पहला इनाम: 50,000; दूसरा इनाम 30,000; तीसरा इनाम 20,000 रुपए।
· वरिष्ठ नागरिक (50 वर्ष से अधिक): पहला इनाम: 25,000; दूसरा इनाम 15,000; तीसरा इनाम 10,000 रुपए।