पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु नानक पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टार्स सम्मानित

गुरु नानक पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टार्स सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अपने मौजूदा एकेडमिक सत्र के समापन के कगार पर सेक्टर 36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने आज स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य इन विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को खेलों के प्रति उनके लगाव को स मान देकर पहचान दिलवाना था जिससे की वे निकट भविष्य में भी अपना बेहतर प्रदर्शन करते रहे । स्कूल प्रिंसीपल गुरनाम कौर ग्रेवाल ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की मौजूदगी में सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली टीमों में लड़कियों की विजेता अंडर 19, 17, 14 की बास्केटबाल टीम, लड़कों की विजेता अंडर 17 किक्रेट टीम जिन्होंने यूटी प्रशासन की इंटर स्कूल टूर्नामेंट जीती । इसके

अतिरिक्त इन्हीं खेलों में दूसरे स्थान पर रहने वाली बॉयज की अंडर 17 बैडमिंटन टीम व बॉयज की अंडर 14 फेंसिंग टीम तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली बॉयज की फुटबाल टीम को भी सम्मानित किया गया । पूरे सत्र में स्कूल की 27 लड़कियों ने विभिन्न आयु वर्ग में कई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया जिसमें से एक का चयन नेशनल कैंप में भी हुआ।

एकल वर्ग में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया जिसमें चैक गणराज्य में आयोजित इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता रहे शौर्य मदान, श्रीलंका में आयोजित आईटीएफ जूनियर्स के विजेता कबीर मनराज, कर्नाटक में आयोजित एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स में टेनिस में दूसरे स्थान पर रहे सागर बैंस, कोलकाता में आयोजित नेशनल रोईंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे देवेन्द्र सिंह, शोलापुर महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप अंडर 14 में कांस्य पदक विजेता सुखमीत सिंह, यूटी प्रशासन द्वारा आयोजित स्विमिंग चैंपियनशिप अंडर 19 में चैंपियन रहे रोशन
चिराग, यूटी प्रशासन द्वारा आयोजित चंडीगढ़ स्टेट रोलर्स स्केटिंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे अरमानदीप कौर और कंवर शहबाज शामिल थे। इनके साथ साथ बैडमिंटन में यथार्थ मदान, एथलेटिक्स में अमोलदीप सिंह, क्रिकेट में ईशान मावी, नेटबाल में सीता व लवीना और गतका में दीपिंदर सिंह और तरनजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया ।
खबरें और भी हैं...