चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट को-ऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन की मीटिंग हुई। मीटिंग में सदस्यों ने प्रशासन के रवैये के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
सलाहकार के साथ बैठक जल्द...
-हाउसफेड के चेयरमेन दविंदर कुमार दत्ता ने कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव के साथ एक मीटिंग की जाएगी।
-जिसमें पॉलिसी में बदलाव करने की मांग रखी जाएगी। वहीं, हाउसफेड के डायरेक्टर फाइनांस विजय चांदला ने कहा कि प्रशासन हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट्स के लिए तो लाभदायक कदम उठा रहा है लेकिन सोसाइटी रेजिडेंट्स के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि जो पॉलिसी तैयार की गई है वह भी दो साल के बाद आई है।
मीटिंग में ये प्वाइंट उठाए मेंबर्स ने जिन पर है ऑब्जेक्शन:-
1. कनवेंस डीड/लीज डीड पर कोई पारदर्शिता नहीं है
2.ट्राईसिटी में प्रॉपर्टी न होने की कंडीशन को हटाया जाए
3.ट्रांसफर फीस को कम किया जाए
4. लैट्स की ट्रांसफर के तरीकों को आसान बनाया जाए