चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू दंपति यदि भाजपा छोड़ कर यदि आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तो पंजाब की राजनीति में खलबली मच सकती है। पंजाब के राजनीति दलों में तीन कॉमेडियन सिद्धू, भगवंत मान, गुरप्रीत घुग्गी और पंजाबी लोक गायक बलकार सिद्धू शामिल हैं। कॉमेडी किंग सिद्धू और उनकी विधायक व सीपीएस पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अकाली-भाजपा गठबंधन से नाराज हैं।
आगे पढ़ें कैसे बदल रहे हैं समीकरण...
-सिद्धू दंपति ने गठबंधन जारी रहने पर आजाद व किसी अन्य पार्टी से चुनाव लडऩे के भी संकेत दिए हैं। सिद्धू दंपति के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं का भी गर्म है।
-आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पंजाब में सियासत गर्म हो गई है, हाल हीं में कांग्रेस में शामिल हुए पंजाबी लोक गायक बलकार सिद्धू और आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पंजाबी कॉमेडियन किंग गुरप्रीत घुग्गी के बाद सभी राजनीतिक दलों की निगाहें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू पर टिकी हुई हैं।
-खास कर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिद्धू दंपति आम आदमी पार्टी का भी दामन थाम सकते हैं।
-इस दंपति का कहना हे कि यदि गठबंधन जारी रहेगा तो वे आजाद उम्मीदवार के रूप चुनाव लडऩा पंसद करेंगे। यही नहीं वे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं करेंगे।
क्या कहते हैं केजरीवाल...
-उधर आप के सुप्रीमो केजरीवाल का इस मामले में कहना है कि यदि सिद्धू आप ज्वाइन करते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।
-उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि सिद्धू आप में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनके इस बयान से साफ जाहिर है कि आप सिद्धू दंपति के कहीं न कहीं संपर्क में हैं।
क्या कहते हैं सुखबीर बादल...
-अकाली भाजपा गठबंधन जारी रहने को लेकर अकाली दल आश्वस्त तो जरूर है, लेकिन स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
-पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने यह स्पष्ट कर दिया हे कि पंजाब में भाजपा को 23 ही सीटों पर चुनाव लडऩे दिया जाएगा।
क्या कहती है भाजपा...
-जबकि भाजपा के शीर्ष नेताओं का कहना है कि भाजपा को पंजाब में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है यह भाजपा हाईकमान ही फैसला करेगी।
कांग्रेस की स्थिति...
-कांग्रेस में शामिल हुए अकाली नेताओं व पंजाबी लोक गायक बलकार सिद्धू को अकाली दल हल्के में ले रहा है।
-डिप्टी सीएम सुखबीर बादल कह चुके हैं इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
-उधर कांग्रेस आगामी विस चुनाव में जीत को लेकर दावा कर चुकी है और कांग्रेस सुप्रीमो कैप्टन अमरिंदर सिहं की अगुआई में डोर टू डोर कैंपेन जारी है।
सियासत में कूदे कॉमेडियन किंग्स के फोटो देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें