चंडीगढ़. सिटी सेंटर की रौनक फिर लौटेगी। सेक्टर-18 सिटी सेंटर में चंडीगढ़ का पहला मॉल शुक्रवार को शुरु हो गया। जगत सिनेमा की जगह बनाए गए टीडीआई मॉल को शुक्रवार सुबह 3 ऑडी के साथ शुरु किया गया। टीडीआई मॉल की पूरी कंस्ट्रक्शन के बावजूद इस मॉल को खुलने के लिए करीब 4 से भी ज्यादा साल लग गए।
इंडस्ट्रियल एरिया में एलांते मॉल और दूसरे मॉल खुल जाने के चलते सेक्टर-17 लगभग खाली हो गया था और ज्यादातर टूरिस्ट सिटी सेंटर सेक्टर-17 में आने के बजाए इंडस्ट्रियल एरिया, आईटी पार्क के डीटी मॉल या फिर मनीमाजरा के फन रिपब्लिक में ही जाते थे। इसके चलते सेक्टर-17 में पिछले काफी टाईम से वीराना ही रहता था। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से सेक्टर-१७ में ये टीडीआई मॉल तैयार हुआ है।
इसको फिलहाल तीन ऑडी के साथ शुरु किया गया है लेकिन मैनेजमेंट की मानें तो अगले एक या दो हफ्तों में ही इस मॉल की सभी शॉप्स भी शुरु हो जाएंगी जिनको मैनेजमेंट की तरफ से पजेशन भी सौंपी जा रही है। मल्टीनेशनल कंपनियों के आउटलेट, फूड कोर्ट और थ्री स्क्रीन थियेटर सेक्टर-17 में आने वाले लोगों के लिए फुल इंटरटेनमेंट का पैकेज लेकर आ रहे है। टीडीआई माॅल सेक्टर-17 के सबसे पुराने थियेटर जगत सिनेमा की जगह बना है।
फोटो अश्विनी राणा...
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...