चंडीगढ़। पंजाब की खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 8 बजे से जारी है, जो कि शाम के 5 बजे तक जारी रहेगा। अभी तक 46 फीसदी मतदान हो चुका है।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में...
-अकाली दल ने यहां रविन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा को मैदान में उतारा है। जबकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उतरने से पहले इंकार कर दिया था और बाद में कांग्रेस भी पीछे हट गई।
-इसलिए अकाली दल को इस सीट को जीतने के लिए कोई खास रुकावट नजर नहीं आ रही है।
-हालांकि आम आदमी पार्टी के बागी डा. सुमेल सिद्धू और कांग्रेस के बागी भुपिंदर सिंह बिट्टू सहित 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
वोटर और पोलिंग स्टेशन...
इस विस हलके में कुल 1,87,184 वोटरों में से 98,498 पुरुष और 88,681 महिला वोटर हैं। हलके में कुल 133 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 201 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा।
सुरक्षा प्रबंध कड़े
डिप्टी कमिश्नर बलविन्दर सिंह धालीवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए 2100 के करीब जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं, जिनमें 1500 जवान पंजाब पुलिस और 6 पैरा मिलिट्री फोर्स की टीम (कुल 2000 से ज्यादा) तैनात की गई हैं। इसके अलावा पूरे हलके में 70 वीडियो कैमरे भी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। उप चुनावों के नतीजों का ऐलान 16 फरवरी को किया जाएगा।